जोधपुर,गुहावटी और जिनेवा की बाद जी-20 समूह के वर्किंग ग्रुप की चौथी बैठक इंदौर मेें बुधवार को इंदौर में होगी। इसमेे जी-20 में शामिल देेशों के अलावा 9 अन्य देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है। 50 से ज्यादा मेेहमान मंगलवार शाम तक इंदौर पहुंचे। उनका स्वागत विमानतल पर पारंपरिक अंदाज में हुआ। मेहमानों का स्वागत मालवी पगड़ी पहनाकर किया गया। उन्होंनेे गरबा भी खेला।
श्रम और रोजगार पर आधारित इस समिट मेें दो दिन श्रम दक्षता, नवीन रोजगार सहित अन्य विषयों पर मंथन होगा और उसकी रिपोर्ट समूह मेें शामिल देशों के साथ साझा की जाएगी, ताकि श्रम व रोजगार से जुड़ी नीतियों मेें समूह बैठक में आए बिन्दूअेां को शामिल किया जा सके। ब्रिलियंट कन्वेेंशन सेंटर में होने वाली बैठक मेें तुर्की,यूएएस, नीदरलैंड, रूस, ब्राजील, स्पेन, जर्मनी, इजिप्ट, चीन, फ्रांस, सिंगापुर सहित अन्य देशों केे प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा 14 मंत्री भी बैैठक मेें भाग लेंगे।
मांडू और 56 दुकान पर भोजन
मेहमानों को मांडू और 56 दुकान पर भोजन भी कराया जाएगा। इसके अलावा हेरिटेज वाॅक के माध्यम सेे बोलिया सरकार छत्री, कृष्णपुरा छतरी, राजवाड़ा भी दिखाया जाएगा। इच्छुक हमानों उज्जैन, महेश्वर,अेांकारेश्वर की यात्रा भी कराई जाएगी। 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश मेहमानों के लिए प्रसारित होगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि अपना प्रेजेंटेशन भी देंगे। संंमिट मेें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी शामिल होंगे।
सुरक्षा के लिए पांच कंपनियां तैनात
जी-20 मीटिंग में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। एक हजार से ज्यादा जवान ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, एयरपोर्ट व अन्य स्थानों पर तैनात रहेंगे। पांच स्पेशल कंपनियों के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। 19 से लेकर 21 जुलाई तक कार्यक्रम स्थल बीसीसीा, होटल शेरेटन, होटर रेडिसन ब्लू, एयरपोर्ट पर ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आयोजन स्थल पर बगैर सुरक्षा जांच के किसी को प्रवेेश नहीं दिया जाएगा।