उमरिया जिले में गुरुवार को फिर से एक एसडीओपी का तबादला हो गया है। एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट छिंदवाड़ा चले गए हैं तो उनके स्थान पर शिवचरण मोहित अब पाली आएंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले कई अधिकारियों के तबादले हो चुके थे। जहां विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए कई वर्षों से एक साथ स्थाई रूप से रह रहे अधिकारियों के ट्रांसफर अब कर दिए गए हैं। गुरुवार को जारी हुई सूची के अनुसार एसडीओपी डॉ. जितेंद्र सिंह जाट का पाली से स्थानांतरण परासिया छिंदवाड़ा के लिए कर दिया गया है तो वहीं पर उनके स्थान पर शिवचरण मोहित एसडीओपी भैसदेही अब पाली आएंगे।