फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: कमलनाथ आठ फरवरी को उमरिया आएंगे, जनाक्रोश रैली में करेंगे शिरकत

Wed, 01 Feb 2023 10:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

कमलनाथ आठ फरवरी को भोपाल से वायुयान द्वारा सुबह 10 बजे उमरिया पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सर्वप्रथम एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात वे जिले के मंडलम-सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेंगे। 
विज्ञापन
कमलनाथ 8 फरवरी को उमरिया आएंगे। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ 8 फरवरी को उमरिया आएंगे। वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही जनाक्रोश रैली मे शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने बताया कि कमलनाथ भोपाल से वायुयान द्वारा सुबह 10 बजे उमरिया पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सर्वप्रथम एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात वे जिले के मंडलम-सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेंगे। बैठक के बाद कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जनाक्रोश रैली मे शिरकत करेंगे। 

सिंह ने बताया कि कमलनाथ के स्वागत के लिए कांग्रेस के समस्त जिला, ब्लॉक, मण्डलम, सेक्टर, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं, व्यापारियों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें