फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: गर्मी से निजात पाने तालाब में उतरे गजराज, हाथियों की मस्ती देख रोमांचित हुए पर्यटक

Thu, 09 Jun 2022 02:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गजराज का दल तालाब में गर्मी से राहत पाने के लिए नहाते दिखा। सोशल मीडिया में हाथियों के तालाब में मस्ती करने का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हाथियों की मस्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। आम आदमी के साथ ही वन्य जीव भी झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल हैं। हाल ही में उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गजराज का दल तालाब में गर्मी से राहत पाने के लिए नहाते दिख रहा है। सोशल मीडिया में हाथियों के तालाब में मस्ती करने का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं हाथियों की इस मस्ती को देखकर पर्यटक भी रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन


तालाब में मस्ती करते हुए हाथियों का यह वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली गेट का बताया जा रहा है। खितौली गेट में सफारी के लिए गए पर्यटकों ने दर्राहा तालाब में हाथियों की पानी में मस्ती का वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। गर्मी से राहत पाने के लिए लगभग 30 हाथियों का झुंड तालाब में मस्ती कर रहा था। पर्यटकों ने बिना देर किए वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। हाथियों की मस्ती देखकर सफारी में गए पर्यटक उत्साहित हो गए। हाथियों की झुंड में ऐसी मस्ती बहुत कम ही देखने को मिलती है।

बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से अक्सर वन्यजीवों के खूबसूरत वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इससे पहले भी बाघों के तालाब में जलक्रीड़ा करते और शावकों के बाघिन के साथ खेलने वाले वीडियो सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें