कलेक्टर ने पद्मश्री जोधइया बाई को जिला चिकित्सालय में प्रायवेट वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। इस अवसर पर जोधइया बाई बैगा ने अयोध्या में भगवान राम की स्थापना दिवस के अवसर तैयार की गई पेंटिंग भेंट की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पद्मश्री जोधइया बाई बैगा (85) को हाल ही में लकवा का साधरण अटैक आया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य और पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके मेहरा व चिकित्सकों के साथ पद्मश्री जोधइया बाई बैगा के घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान पद्मश्री बैगा का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। डाक्टरों ने बताया कि वे स्वस्थ्य है, उम्र अधिक होने के कारण रिकवरी में समय लग रहा है। कलेक्टर ने पद्मश्री जोधइया बाई को जिला चिकित्सालय में प्रायवेट वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। इस अवसर पर जोधइया बाई बैगा ने अयोध्या में भगवान राम की स्थापना दिवस के अवसर तैयार की गई पेंटिंग भेंट की।