फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: सुपरवाइजर, साइड इंचार्ज और कंपनी पर केस दर्ज, करंट से झुलस गए थे तीन मजदूर

Sun, 18 Sep 2022 04:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में करंट लगने से झुलसे तीन मजदूरों का इलाज चल रहा है। अब पुलिस ने मामले में प्राइवेट कंपनी सहित सुपरवाइजर और साइज इंचार्ज पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तीन मजदूरों को करंट लगने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में करंट लगने से झुलसे तीन मजदूरों का इलाज चल रहा है। अब पुलिस ने मामले में प्राइवेट कंपनी सहित सुपरवाइजर और साइज इंचार्ज पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली विकासखंड के मंगठार में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में 12 सितंबर को निजी कंपनी द्वारा काम कराया जा रहा था। शॉर्ट सर्किट के बाद तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे। दो मजदूरों को शहडोल रैफर किया गया। पाली पुलिस ने मामले की जांच के बाद सुपरवाइजर उमेश सिंह,  साइड इंचार्ज प्रभात मिश्रा और एकेए लॉजिस्टिक कंपनी पर मामला दर्ज कर लिया है। 

बता दें कि संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में मजदूरों के झुलसने की खबर के बाद जनप्रतिनिधियों ने भी निजी कंपनी के प्रति रोष जाहित किया था। लापरवाही को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जिला पंचायत सदस्य बेला सैय्याम और अर्जुन सिंह सैयाम ने ज्ञापन भी सौंपा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें