फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: हादसे में अक्का कंपनी के मजदूर की मौत, एक महीने पहले झुलसे थे तीन लोग

Mon, 17 Oct 2022 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

हादसे में मृत युवक की पहचान 27 वर्षीय राहुल पिता रामपाल सिंह निवासी मुदरिया के रूप में हुई है। बताया गया कि कार्यस्थल पर बिजली नहीं होने से अंधेरा था। राहुल कन्वेयर बेल्ट से गिर रहे कोयले को बेलचे की मदद से पुनः कन्वेयर बेल्ट में डाल रहा था। इसी दौरान वह कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी थर्मल पावर में मौजूद अक्का लॉजिस्टिक कंपनी के मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद अन्य कर्मचारियों ने कंपनी में घंटों हंगामा भी मचाया। कर्मचारियों ने जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई की मांग और आश्रित परिवार को मुआवजे की राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि घटना रविवार अलसुबह 2 से 3 बजे के बीच की बताई गई है। हादसे में मृत युवक की पहचान 27 वर्षीय राहुल पिता रामपाल सिंह निवासी मुदरिया के रूप में हुई है। बताया गया कि कार्यस्थल पर बिजली नहीं होने से अंधेरा था। राहुल कन्वेयर बेल्ट से गिर रहे कोयले को बेलचे की मदद से पुनः कन्वेयर बेल्ट में डाल रहा था। इसी दौरान वह कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि लगभग एक महीने पहले भी अक्का लॉजिस्टिक कंपनी के तीन कर्मचारी काम के दौरान गंभीर रूप से झुलसे थे। इनमें से दो कर्मचारी अभी भी अस्पताल में इलाजरत हैं। रविवार को फिर हादसे में मौत हो गई। इससे कर्मचारी नाराज हैं। 

हादसे के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने हंगामा मचा दिया। मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य बेला सिंह सैयाम ने कहा है कि ऐसे मामले दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दोषियों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की जानी चाहिए। अन्यथा की दृष्टि में हम प्रबंधन के विरुद्ध भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अन्य कर्मचारियों का कहना है कि लगातार हादसे होना कंपनी की लापरवाही दर्शाता है। कंपनी सुरक्षा के माकूल इंतज़ाम नहीं दे रही है। कार्य के दौरान जूते, हेलमेट जैसे अनिवार्य सुरक्षा उपकरण में भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि हादसे के बाद सीई वीके कलसिया ने कंपनी के लापरवाह रवैये से नाराज़गी व्यक्त की है और कहा है कि 15 दिन के अंदर विभागीय जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध विधिसंगत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हंगामा खत्म किया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें