फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन, धोनी से तुलना पर भड़कीं उमा

Thu, 14 Nov 2013 08:33 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/ ब्यूरो, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेत्री उमा भारती सतना के रेगांव में जब सभा करने पहुंची तो क्रिकेटरों और फिल्म स्टारों से अपनी तुलना पर भड़क गईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सचिन हों या धोनी सब पैसे लेकर खेलते हैं। उनसे हमारी तुलना करना ठीक नहीं है। उमा ने कहा कि अब भी अगर मेरी तुलना क्रिकेटरों से की गई तो यह उनका अपमान होगा।

रोचक बात यह थी कि उमा भारती की सभा एक सरकारी स्कूल में रख दी गई थी। 2003 में भाजपा को सत्ता में लाने वाली उमा भारती के भाषण में मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने का दर्द भी कई बार छलक आया।
विज्ञापन


उमा भारती ने अपने भाषण में कहा कि मेरी तुलना क्रिकेटरों और फिल्म स्टारो से करना अच्छी बात नहीं क्योंकि ये सब पैसो के लिए काम करते हैं। हम तो अपने आप को देश के लिए मिटा देते हैं।
विज्ञापन


सचिन औऱ धोनी पर भी निशाना साधते हुए उमा भारती ने कहा कि सचिन इतने में बिके और धोनी इतने में बिके। अगर इसके बाद भी मेरी तुलना किसी क्रिकेटर से की तो ये मेरे अपमान की बात है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमा भारती की मंच पर किसी ने तुलना सचिन से कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें