फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी की कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

Tue, 08 Oct 2019 09:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खड़गपुर
विज्ञापन
भाजपा विधायक राहुल सिंह लोधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश पुलिस ने भाजपा विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने कहा लोधी की गाड़ी ने कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि विधायक ने हादसे में अपनी किसी भी तरह से संलिप्तता होने से इनकार किया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान बरेठी गांव के 26 साल के ब्रिजेंद्र अहीरवार, 23 साल के रवि अहीरवार और 23 साल के मदन के तौर पर हुई है। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरा बहुत बुरी तरह से घायल था, उसने बाद में दम तोड़ दिया। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा, 'राहुल लोधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए, 279 और 337 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लोधी खड़गपुर से विधायक हैं।'

एसपी ने कहा कि 48 साल के गणेश अहीरवार मामले के प्रत्यक्षदर्शी हैं। उनके बयान के आधार पर लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनका दावा है कि घटना के समय लोधी अपनी एसयूवी गाड़ी चला रहे थे। उनकी गाड़ी ने पपवानी गांव के पास ब्रिजेंद्र अहीरवार की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। घटना के बाद लोधी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


लोधी का दावा है कि घटना के समय वह वहां से 20 किलोमीटर दूर फुटेर में थे। उन्होंने कहा, 'मेरी कार घटना में शामिल नहीं है। मैं पूरे दिन फुटेर में था। मैंने अपने ड्राइवर को वहीं बुलाया था। उसने मुझे घटना के बारे में बताया जिसमें दो ऑटो और एक बाइक शामिल थे।'
 


भाजपा विधायक ने आगे कहा, 'मैंने थाना इंचार्ज को भी सूचित किया। मृतक मेरे विधानसभा के लोग हैं। मैं कल उनसे मुलाकात करुंगा। मुझे उस मामले में आरोपी बनाया जा रहा है जिसमें न तो मैं और न ही मेरा वाहन शामिल है। पुलिस को उन ऑटोरिक्शा की जांच करनी चाहिए जो इसमें शामिल थे।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें