फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: शराब के नशे ने ले ली दो की जान, एक ट्रेन से कटा तो दूसरे का घर पर मिला शव, एक की जलने से मौत

Tue, 23 Jan 2024 10:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत हो गई। शराब के नशे में एक युवक ट्रेन से कट गया तो वहीं एक व्यक्ति की मकान से लाश मिली है। वहीं एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई है। सभी मामलों मे पुलिस विवेचना में जुटी है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के नशे में रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहा युवक मालगाड़ी से टकरा गया। सिर पर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य दो घटनाओं में एक व्यक्ति की मकान से लाश मिली है तो दूसरे की जलने से मौत हो गई है। सभी मामलों मे पुलिस विवेचना में जुटी है। 
विज्ञापन


जयसिंहपुरा में रहने वाला करण पिता नरसिंह (25) सब्जी का ठेला लगाता था और शराब पीने का आदी था। रात में नशा करने के बाद पैदल घर लौट रहा था। जयसिंहपुरा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय वह मालगाड़ी से टकरा गया। सिर में चोट लगते ही पटरियों पर गिरा और उसके ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। पटरियों पर युवक के मालगाड़ी से कटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मृतक करण क्षेत्र का रहने वाला था, लोगों ने उसे पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। 

मामले की जानकारी लगने पर नीलगंगा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मृतक की बॉडी जिला अस्पताल लाई। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि करण का विवाह नहीं हुआ था। शराब का नशा करता था। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


वहीं, महाकाल थाना पुलिस को सूचना मिली कि मोदी की गली में एक मकान से दुर्गंध आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के अंदर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा था। आसपास के लोगों ने बताया कि ओम पिता रमेश शर्मा (45) है। कई वर्षों से यहां किराये पर अकेला रहता था। शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया। 

ठंड से बचने के लिए गर्म भट्ठे पर सो गया व्यक्ति
तीसरे मामले में नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौररोड ग्राम निनौरा में ईंट भट्टे पर जीवन पिता फतेहसिंह (19) की झुलसी हालत में लाश मिली है। परिजनों ने बताया कि रात में ठंड से बचने के लिए वह भट्टे के ऊपर सो गया था। भट्टा गरम था। जिससे उसके शरीर का पिछला हिस्सा झुलसने से मौत हुई है। पुलिस ने मामला संदिग्ध होने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें