फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: हनुमान मंदिर में घुसे युवक ने मचाया हंगामा, FIR दर्ज, वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 29 May 2025 07:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सीहोर के मयंक परिसर स्थित हनुमान मंदिर में युवक कुंवर पाल ने हवन कुंड की ईंटें निकालकर प्रतिमा पर फेंकी। कॉलोनीवासियों और बजरंग दल की मदद से उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। धार्मिक भावनाएं आहत करने पर आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के पंवासा थाना क्षेत्र के मयंक परिसर कॉलोनी में स्थित वीर हनुमान मंदिर में देर रात एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया और हवन कुंड की ईंटें हटाकर मूर्ति की ओर फेंक दी। इस घटना पर मंदिर के पुजारी और कॉलोनीवासियों ने मिलकर उसे रोका तो वह और भी शोर मचाने लगा। स्थानीय रहवासियों ने युवक को रोककर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी जिनकी मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे व्यक्ति ने ग्रामीण को रौंदा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दर्दनाक वारदात

पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि मयंक परिसर के पास कुंवर पाल उर्फ कालू पहुंचा था, जिसने यहां स्थित हनुमान मंदिर की प्रतिमा पर कुछ पत्थर फेंके थे। कुंवर पाल मंदिर के सामने बने हवन कुंड के पास बैठ गया था, जहां उसने हवन कुंड की ईंटों को निकालकर इन्हें प्रतिमा पर फेंक दिया था। क्षेत्रवासियों ओर मंदिर के पुजारी और कॉलोनीवासियों ने मिलकर उसे रोका और तुरंत उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-खाते में थे रुपये, फिर भी बाउंस किया चेक, उपभोक्ता ने बैंक के खिलाफ किया केस, अब आया ये फैसला

पकड़ा तो कहने लगा भगवान किसी के काम के नहीं यह सिर्फ पत्थर है
बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने जब  कुंवर पाल उर्फ कालू को पकड़ने की कोशिश की तो कुंवर पाल जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने लोगों के साथ झूमा झटकी की और लोगों को धमकाया भी। इस दौरान उसने यह भी कहा कि भगवान किसी के काम नहीं आते यह सिर्फ पत्थर हैं। इस पूरे मामले में पंवासा थाना पुलिस ने धार्मिक भावना आहत करने पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 2023, 298, 299, 296, 115,  351 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

मूर्ति के पास फेंके गए पत्थर

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें