फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पति ने सिखाया पिस्टल चलाना, फिर उसी पिस्टल से की जेठ और पति की हत्या, थाने जाकर कबूला जुर्म

Tue, 02 Jan 2024 05:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: इंगोरिया थाना क्षेत्र में कल एक महिला ने अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद महिला हथियार लेकर थाने पर पेश हो गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति और जेठ पिस्टल लेकर उसे मारने आए थे, लेकिन जेठ से पिस्टल छीनकर उसने दोनों भाइयों को मार डाला। 
विज्ञापन
महिला ने की पति व जेठ की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका यादव ने बताया कि घटना कल सुबह इंगोरिया में हुई। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद को लेकर कई दिनों से उसका पति राधेश्याम और जेठ धीरज उर्फ दिनेश परेशान कर रहे थे और मारपीट भी करते थे। कल दोनों घर पहुंचे और जेठ ने उस पर पिस्टल तान दी।

विज्ञापन


पिस्टल लेकर थाने पहुंची
महिला ने बताया कि जेठ के हाथ से पिस्टल छीनकर उसे गोली मारी और फिर घर में आकर पति पर भी फायर कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों को गोली मारने के बाद वह सीधी पिस्टल लेकर थाने पहुंच गई और पुलिस को जानकारी दी कि उसने अपने पति और जेठ की हत्या कर दी। यह सुनने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वहां से मृतक राधेश्याम और घायल पड़े उसके भाई धीरज को अस्पताल पहुंचा, लेकिन अस्पताल में धीरज की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने सिखाया था पिस्टल चलाया
इधर, पुलिस ने आरोपी महिला सविता पति राधेश्याम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 में कायमी कर ली। महिला ने बताया कि वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है और 5 बीघा जमीन को लेकर पति और जेठ उसपर दबाव बनाकर मारपीट कर रहे थे। महिला ने बताया कि उसके पति राधेश्याम ने ही कुछ समय पहले उसे पिस्टल चलाना सिखाया था और वह उसने वह पिस्टल उसी पर ही चला दी। कल भी दोनों इसी के चलते उसके पास आए थे लेकिन उसने दोनों को खत्म कर दिया। पुलिस आज आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने मृतक दोनों भाईयों के पिता नागूलाल की शिकायत पर कायमी की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें