फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बेटे से विवाद के बाद घर पहुंचे बदमाश, पत्थरों से किया हमला, बुजुर्ग पिता गंभीर रूप से घायल

Thu, 05 Dec 2024 11:46 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल थाना क्षेत्र में बेटे से विवाद के बाद बदमाशों ने उसके घर पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग पिता घायल हो गए, जबकि पीड़ित की बहू बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल थाना क्षेत्र स्थित जयसिंहपुरा में बदमाशों ने एक युवक के घर पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में 70 वर्षीय वृद्ध के सिर पर पत्थर लगने से चोट आई। बदमाशों ने घर में घुसकर झूमाझटकी की, जिसमें पीड़ित की बहू बेहोश हो गई। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जयसिंहपुरा निवासी मनीष ने बताया कि वह महाकाल कॉरिडोर के सामने फूल-प्रसाद की दुकान लगाता है। शाम को दुकान लगाने को लेकर अंकित और सोमेश नामक बदमाशों से विवाद हुआ था। उन्होंने दुकान का सामान फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी। मनीष ने इसकी शिकायत महाकाल थाने में दर्ज कराई। इसी दौरान मनीष को उसकी पत्नी का फोन आया, जिसने बताया कि बदमाशों ने घर पर पत्थरबाजी की है। मनीष तुरंत घर पहुंचा और अपने घायल वृद्ध पिता को चरक अस्पताल ले गया।

इधर, सास-बहू विवाद के बीच देवर ने भाभी पर हमला किया
महाकाल थाना क्षेत्र स्थित रंजीत हनुमान मंदिर के पास रहने वाली मनीषा पति महेश टटवाल का सास से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस दौरान मनीषा का देवर अजय नींद से जागा और मां को भाभी से झगड़ते देख गुस्से में आ गया। उसने फर्शी उठाकर मनीषा के सिर पर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। खून बहता देख अजय मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने मनीषा को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अजय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें