फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: रात 1.45 बजे नींद खुली तो घर के बाहर जल रहा था आटो, फिर ऐसे पाया गया आग पर काबू

Mon, 18 Nov 2024 12:23 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पुलिस ने ऑटो मालिक द्वारा जीजा पर संदेह जताने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी जीजा की तलाश की जा रही है। संदिग्ध आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी एक ऑटो में आगजनी करने आरोपी रह चुका है।
विज्ञापन
ऑटो में लगी आग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले में घर के बाहर रविवार रात खड़ी ऑटो में आग लगा दी गई। पड़ोसियों ने चालक को बाहर बुलाया। आग पर काबू पाया जाता, उससे पहले ही ऑटो का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। चालक ने अपने जीजा पर ऑटो में आग लगाने की आशंका जताई है। पुलिस ने लिखित शिकायत लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राज रॉयल कॉलोनी में रहने वाले सद्दाम पिता जाकीर हुसैन को रात 1:45 बजे आसपास के लोगों ने नींद से जगाया और ऑटो में आग लगी होने की जानकारी दी। सद्दाम और उसके परिवार ने पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। रात में ही आगजनी की सूचना चिमनगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया। सुबह चालक सद्दाम थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दी। उसने बताया कि आगजनी की शंका उसे अपने जीजा जावेद पिता युसूफ अली, निवासी गांधीनगर, पर है। जीजा का उसकी बहन से तलाक हो चुका है। तलाक के बाद बहन अपने सालभर के बेटे को लेकर घर आ गई है। जावेद बेटे को अपने साथ ले जाना चाहता है। वह पहले भी घर आ चुका है और परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुका है। उसने बहन से कहा था कि "तेरे भाई को उज्जैन में ऑटो चलाने लायक नहीं रखूंगा।"

पुलिस ने सद्दाम द्वारा जीजा पर संदेह जताने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और जीजा की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध जावेद आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी रेलवे स्टेशन पर एक ऑटो में आगजनी का आरोपी रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें