फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Ijtima 2024: इज्तिमा से पहले दिखने लगा मजहबी रंग, महिलाओं को दी जा रही समझाइश

Mon, 18 Nov 2024 12:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

29 नवंबर से शुरू होने वाले आलमी तबलीगी इज्तिमा के लिए ईंटखेड़ी में तैयारियों का दौर जारी है। यहां हर रोज पहुंचने वाले हजारों वालेंटियर्स बैठक का शामियाना, वजूखाना, अस्थाई टॉयलेट और बाथरूम से लेकर पार्किंग जोन तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
भोपाल में तैयारियां जारी हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते भर की दूरी पर खड़े आलमी तबलीगी इज्तिमा को लेकर इज्तिमगाह पर तैयारियों का दौर जारी है। ईंटखेड़ी पर वालेंटियर्स पहुंचकर बचे कामों को समेट रहे हैं। सरकारी एजेंसियां भी इन कामों को सक्रियता से पूरा करने में जुटी हुई हैं। इधर देशभर से पहुंचने वाली जमातों ने शहर की मस्जिदों में आना शुरू कर दिया है। इन्हीं जमातों के जिम्मेदार मोहल्ला स्तर पर महिलाओं को समझाइश दे रहे हैं। जिसमें कुरआन और हदीस के मुताबिक जिंदगी बिताने के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुराने शहर के पुतलीघर इलाके में स्थित मस्जिद सुल्तान सेठ में महिलाओं का जोड़ आयोजित किया गया। इस दौरान उलेमाओं ने मां बाप के एहतराम करने की ताकीद की। उन्होंने कहा कि इन्हीं की बदौलत हम आज दुनिया में हैं। अल्लाह की इबादत के बाद अगर किसी के लिए सजदा जायद है तो वह मां बाप ही हैं। उलेमा ने नमाज की पाबंदी करने और हलाल रिज्क के लिए पाबंद रहने पर भी जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से अपने पति की फरमा बरदार रहने की भी ताकीद की। 

एमपी नगर में भी हुआ जोड़
एमपी नगर स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स की मस्जिद रब्बानी में भी एक दिन का जोड़ रखा गया। बड़ी संख्या में पत्रकारों और शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी वाले इस जोड़ में इज्तिमा आयोजन की सफलता के बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस जोड़ के समापन से पहले इज्तिमा, तबलीग और दीन से जुड़ी बातों पर बयान भी किया गया। कार्यक्रम का समापन दुआ ए खास के साथ हुआ।
विज्ञापन


इधर इज्तिमगाह तैयार 
29 नवंबर से शुरू होने वाले आलमी तबलीगी इज्तिमा के लिए ईंटखेड़ी में तैयारियों का दौर जारी है। यहां हर रोज पहुंचने वाले हजारों वालेंटियर्स बैठक का शामियाना, वजूखाना, अस्थाई टॉयलेट और बाथरूम से लेकर पार्किंग जोन तैयार कर रहे हैं। नगर निगम, पीएचई, पीडब्लूडी, बिजली विभाग समेत अपने हिस्से के कामों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी सतत कामों की निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें