गुजरे जमाने के बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रंजीत और फिल्म निर्माता अनिल शर्मा रविवार को बाबा महाकाल के दरबार मे पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
ये भी पढ़ें-
त्रिपुंड लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, भक्तों को त्रिनेत्र स्वरूप में दिए दर्शन
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि प्रसिद्ध फिल्म गदर 2 के निर्माता अनिल शर्मा और फिल्मों के खलनायक रंजीत आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। अनिल शर्मा और अभिनेता रंजीत श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष कामना को लेकर दर्शन करने आए थे, जिन्होंने नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना कही।
मेरा कोई गॉडफादर नहीं था
अपने बॉलीवुड के सफर को साझा करते हुए रंजीत ने कहा, 'मैं बाय चांस एक्टर बन गया। मैं कभी ऐक्टिंग को लेकर सीरियस नहीं था। मेरा यहां कोई गॉडफादर नहीं था फिर भी मुझे इतनी फिल्में मिल गईं। मेरे पास घर आने के लिए भी वक्त नहीं होता था। मैं अपनी कार में सोता था। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि मैं कितना पैसा कमा रहा हूं। लोग मुझे लेकर फिल्में अनाउंस कर देते थे और मुझे पता ही नहीं होता था कि उनकी फिल्म में मैं काम कर रहा हूं। हालांकि मैंने ऐसी फिल्मों के लिए कभी मना भी नहीं किया।'
ये भी पढ़ें-
बाइक से घर जा रहा किसान हार्वेस्टर मशीन से टकराया, धड़ से अलग हो गई गर्दन, हादसा देख सहम गए लोग
फैशन ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया
रंजीत ने लगभग 350 फिल्मों में रेपिस्ट के किरदार निभाए हैं। हालांकि रंजीत को इससे कुछ शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा, 'उन दिनों में रेप सीन वल्गर नहीं होते थे। मेरा काम था कि साथ में हीरोइन कम्फर्टेबल रहे। बाद में लोग मुझे रेप स्पेशलिस्ट बुलाने लगे। उस समय अब जैसा माहौल नहीं था और लव मेकिंग सीन नहीं हुआ करते थे। भाई, ऐसा ही करना है तो ब्लू फिल्म बना लो?' रंजीत ने आगे मजाकिया लहजे में कहा, 'मैं हमेशा मजाक में कहता था कि फैशन ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया।
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे रंजीत
फिल्म निर्माता अनिल शर्मा के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे खलनायक रंजीत
फिल्म निर्माता अनिल शर्मा के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे खलनायक रंजीत