श्योपुर जिले के घुघस गांव के अंबा का पूरा टपरा में चार बच्चे नहर में डूब गए। लोगों ने तीन को बचा लिया, एक बच्ची की तलाश की जा रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्योपुर जिले से 135 किलोमीटर दूर वीरपुर में चार बच्चे नहर में डूब गए। घटना घुघस गांव के अंबा का पूरा टपरा की है। ये चार बच्चे नहाने गए थे। तीन को बचा लिया गया है। वहीं, एक बच्ची अब भी लापता हैं। बचाए गए दिव्यांशी जाटव, दृष्टि और देवांश का कहना है कि नहाते समय अमन का पैर फिसल गया। हमने उसे पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान हम भी बह गए।
बच्चों को बहता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत नहर में कूदकर तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, 13 वर्षीय दिव्यांशी अभी भी लापता है। वीरपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय ने बताया कि घटनास्थल पीड़ित के घर के सामने है। ग्रामीणों की मदद से तीन बच्चों को बचा लिया गया है। लापता बालिका दिव्यांशी की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। बालिका का अब तक पता नहीं चल सका है।