फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम व्यापार मेला: परिवहन विभाग की पहल ला रही रंग, 50% छूट मिलने पर दो दिनों में बिके 70 से अधिक वाहन

Mon, 04 Mar 2024 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश में पिछले कई दशक से केवल ग्वालियर में ही ऐसा व्यापार मेला लगता था। इसमें परिवहन विभाग द्वारा पंजीयन में सरकार के निर्देश पर 50% तक की छूट दी जाती थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सरकार ने उज्जैन में भी वाहन के पंजीयन पर 50% की छूट का ऐलान किया है।
विज्ञापन
उज्जैन का विक्रम व्यापार मेला 9 अप्रैल तक चलेगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक नगरी उज्जैन में 40 दिनों के लिए लगाए गए विक्रम व्यापार मेले में इन दिनों वाहन खरीदने वालों की रंगत साफ तौर पर देखी जा रही है। मेले में पिछले दो दिनों में व्यापार की बात की जाए तो अब तक 70 से अधिक वाहनों का विक्रय किया जा चुका है। देखकर कहा जा रहा है कि परिवहन विभाग की योजना काम कर रही है।
विज्ञापन


उज्जैन में इन दिनों विक्रम व्यापार मेला शुरू किया गया, जो कि उज्जैन के दशहरा मैदान और पीजीबीटी कॉलेज परिसर में लग रह रहा है। इस मेले में ऑटोमोबाइल्स का धंधा जमकर चमक रहा है। उज्जैन के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय ने बताया कि मेले में कई लोग फोर व्हीलर और टू व्हीलर खरीदकर ले गए हैं। परिवहन विभाग ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला परिसर में ही स्टॉल लगाया है। 

आरटीओ के मुताबिक मेले में अब तक लगभग 70 वाहन की बिक्री हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 9 अप्रैल तक चलने वाले इस उज्जैन व्यापार मेले में कितनी बड़ी संख्या में लोग वाहनों की खरीदी करने वाले हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस वाहन मेले में 100 करोड़ से ज्यादा के वाहनों की खरीदी का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले सिर्फ ग्वालियर मेले में मिलता था लाभ
मध्यप्रदेश में पिछले कई दशक से केवल ग्वालियर में ही ऐसा व्यापार मेला लगता था। इसमें परिवहन विभाग द्वारा पंजीयन में सरकार के निर्देश पर 50% तक की छूट दी जाती थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सरकार ने उज्जैन में भी वाहन के पंजीयन पर 50% की छूट का ऐलान किया है। आरटीओ संतोष मालवीय के मुताबिक इस वाहन मेले में दो पहिया, चार पहिया, इलेक्ट्रिक व्हीकल और हल्के व्यावसायिक वाहन भी बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें