फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: ट्रेन के सामने कूदकर सब्जी वाले ने दी जान, मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Mon, 24 Apr 2023 08:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के हाट बाजार में सब्जी की दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। अधेड़ ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया फिलहाल इसके कारण अज्ञात हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर सब्जी वाले ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के हाट बाजार में सब्जी की दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद मर्ग कायम करते हुए यह जानकारी जुटाना शुरू किया कि आखिर ऐसी क्या वजह थी,जिसके चलते अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि भेरूलाल (पिता नानूराम माली 52 वर्ष निवासी पिपली बाजार जयसिंहपुरा) दोपहर को रेलवे फाटक के पास नागदा लाइन पर खड़ा था। जिसने ट्रेन आते ही उसके सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार भेरूलाल हाट बाजार में सब्जी का व्यवसाय करता था। घर में पत्नी व बच्चे हैं। उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें