फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकाल लोक में पंद्रह दिनों से ढंकी रखी सप्तऋषियों की प्रतिमाओं का अनावरण, महाराष्ट्र से बनकर आईं

Mon, 28 Aug 2023 11:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नवीन सप्तऋषियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। 28 मई 2023 को आंधी-तूफ़ान से सप्तऋषि की 7 में से 6 मूर्तियां अपने पेडस्टल से गिरकर खंडित हो गई थीं। 
विज्ञापन
महाकाल लोक में सप्तऋषियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल लोक में सोमवार को नवीन सप्तऋषियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। 28 मई 2023 को आंधी-तूफ़ान से सप्तऋषि की 7 में से 6 मूर्तियां अपने पेडस्टल से गिरकर खंडित हो गई थीं। मूर्तियों को करीब 15 दिन पहले नई बनवाकर दोबारा लगा दिया गया था। आज श्रावण के अंतिम सोमवार पर महाकाल लोक में लगी सप्तऋषि की नई मूर्तियों का संत महंत मंत्री और विधायक की उपस्थिति में दोबारा अनावरण किया गया।
विज्ञापन


इन प्रतिमाओं का अनावरण उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन उत्तर विधायक पारस जैन, महापौर  मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक एवं निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, महंत विनित गिरी महाराज, सीईओ आशीष पाठक, प्रशासक संदीप सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा किया गया। सभी ने सप्तऋषियों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया गया। 
 
विज्ञापन

उज्जैन महाकाल लोक में सप्तऋषियों की प्रतिमाएं फिर से स्थापित की गई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
लोकार्पण से लेकर मूर्ति टूटने तक अब तक यह हुआ
महाकाल लोक का लोकार्पण 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। आंधी-तूफ़ान से महाकाल लोक में लगी सप्तऋषि की 7 में से 6 मूर्तियां गिरकर खंडित गई थीं। मूर्तियों के गिरने के बाद कांग्रेस ने इस मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। महालोक में किए गए कामों की शिकायत लोकायुक्त में भी हुई थी। लगातार विरोध के बीच सप्त ऋषि की 6 मूर्तियों को रिपयेर करने की बात हुई। बाद में विरोध बढ़ा तो सीएम शिवराज ने ऐलान किया की सभी मूर्तियों को दोबारा नए सिरे से बनवाया गया। 

मुंबई से बनकर आईं सप्तऋषि की प्रतिमाएं
करीब ढाई माह बाद 12 अगस्त को मुंबई से सभी सात मूर्तियां उज्जैन पहुंचीं और सभी मूर्तियों को रात में ही अपने अपने स्थान पर लगा दिया गया था। अब करीब दो हफ्ते कवर करके रखी गई मूर्तियों को सीएम के जाने के तुरंत बाद आनन फानन में अनावरण करवा कर आम लोगों को देखने के लिए खोल दिया। .
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें