फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: गायों के पैरों तले खुद को रौंदवाने की परंपरा, मन्नत पूरी होने पर मौत से भी नहीं डरते ग्रामीण

Mon, 13 Nov 2023 03:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: बड़नगर तहसील के भिड़ावद गांव में अजब परंपरा प्रचलित है। यहां दीपावली के दूसरे दिन दर्जनों लोग मन्नत लेकर आते हैं और जमीन पर लेट जाते हैं। फिर उनके ऊपर दर्जनों से अधिक गायों को छोड़ दिया जाता है।

 

विज्ञापन
गायों के पैरों तले खुद को रौंदवाने की परंपरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से 75 किलामीटर दूर स्थित बड़नगर तहसील के ग्राम भिड़ावद में आज फिर अनूठी आस्था देखने को मिली। हर वर्ष की तरह आज भी दीपावली के दूसरे दिन गांव में सुबह गाय का पूजन किया गया। पूजन के बाद लोग जमीन पर लेटे और उनके ऊपर से गाये निकाली गई।

विज्ञापन


मान्यता है कि ऐसा करने से मन्नत पूरी होती है और जिन लोगों की मन्नत पूरी हो जाती है वे ही ऐसा करते है। परंपरा के पीछे लोगों का मानना है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास रहता है और गाय के पैरों के नीचे आने से देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। दरअसल, आस्था के नाम पर यहाँ लोगों की जान के साथ खिलवाड़ भी किया जाता है। 

वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वाह करना होता है

दीपावली पर्व के दूसरे दिन होने वाले इस आयोजन में जो लोग शामिल होते है, उन्हें वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वाह करना होता है। परंपरा के अनुसार लोग पांच दिन तक उपवास करते है और दीपावली के एक दिन पहले गांव के माता मंदिर में रूककर रात गुजारते है और भजन कीर्तन करते है। दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर सुबह पूजन किया जाता है, उसके बाद ढोल बाजे के साथ गांव की परिक्रमा की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें