फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News : बारिश से पहले जर्जर भवनों पर चला बुलडोजर, ओखलेश्वर मार्ग पर गिराया खतरनाक मकान, बड़ा खतरा टला

Mon, 06 Jul 2026 06:47 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बारिश के मौसम में जनहानि रोकने के उद्देश्य से नगर निगम जर्जर भवनों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में ओखलेश्वर श्मशान घाट मार्ग पर एक गिराऊ भवन को पोकलेन मशीन से ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
निगम ने जर्जर मकान ध्वस्त किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के दौरान संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने जर्जर भवनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक-2, जोन-1 स्थित ओखलेश्वर श्मशान घाट मार्ग पर एक अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक भवन को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन




नगर निगम के अनुसार सर्वे क्रमांक 379 के भाग में स्थित यह भवन रामप्रसाद पिता मदनलाल चौहान के स्वामित्व में था। भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी थी और उसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी। निगम द्वारा भवन स्वामी को पूर्व में नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में स्वयं भवन हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होने पर नगर निगम ने पोकलेन मशीन की सहायता से भवन को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त कर दिया।श्
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर दर्शन पर सियासत: दिग्विजय के निशाने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, BJP बोली- शिव भक्ति से क्यों परेशानी?
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी श्यामसुंदर शर्मा एवं भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता मौके पर मौजूद रहे। भवन तोड़ने के दौरान आसपास रहने वाले लोगों और मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।

नगर निगम आयुक्त ने शहर के सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षा ऋतु को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में जर्जर एवं गिराऊ भवनों का सर्वे कर उन्हें तत्काल चिन्हित करें। प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में स्थित खतरनाक भवनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए जाएं और समयबद्ध रूप से उन्हें हटाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना से बचा जा सके। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने राहत व्यक्त करते हुए प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें