फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Vikram University: आदिवासी उपकुलसचिव का आरोप, 'भरी सभा में मेरे साथ द्रौपदी के चीरहरण जैसा बर्ताव'

Wed, 14 Sep 2022 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित विक्रम विश्वविद्यालय की आदिवासी महिला उपकुलसचिव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक सभा में विश्व विद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य ने मेरे साथ गलत बर्ताव किया। फिलहाल, उन्होंने इसकी शिकायत सीएम सहित कई अन्य लोगों से की।
विज्ञापन
विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में आदिवासी महिला उपकुलसचिव ने विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, एक सभा के दौरान मेरे साथ कार्यपरिषद के सदस्य ने महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण जैसा बर्ताव किया। सभा में बैठे तमाम अधिकारी मूकदर्शक बने रहे, किसी ने सदस्य के व्यवहार का विरोध नहीं किया। मैंने इस बात की लिखित शिकायत अब अनुसूचित जाति आयोग, महिला आयोग, राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम से की है।

विज्ञापन


विक्रम विश्वविद्यालय में उपकुलसचिव के आरोपों पर कुलपति ने संज्ञान में लिया है और जांच की बात कही है। पूरा मामला 10 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक सभा के दौरान का है। जहां मौजूद आदिवासी समाज से आने वाली उपकुलसचिव सुषमा सैयाम ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी पीड़ा सुनाई और कार्यपरिषद के सदस्य सचिन दवे पर आरोप लगाए।

उपकुलसचिव ने कहा, सचिन दवे ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। जैसे महाभारत में द्रौपदी का चीरहरण हुआ, वैसे ही वहां मौजूद सब मूकदर्शक बने रहे। कारण यह था कि एक अभिभाषक संग की पैनल बनानी थी, जिसके बारे में चर्चा चल रही थी। इसी दौरान दवे अपनी मर्यादा खो बैठे और अपशब्दों के साथ मुझसे बात करने लगे।
विज्ञापन


उपकुलसचिव ने बताया, इससे मुझे गहरा सदमा लगा है। मेरी तब से ही तबियत ठीक नहीं है। मुझे कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी विक्रम विश्वविद्याल प्रबंधन की होगी। मामले में कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय का कहना है, ये घर-परिवार की बात है। विक्रमविश्वविद्याल एक परिवार है। अनबन होती रहती है, मैं बात करूंगा मैडम से और बात को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें