फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: वैक्सीन के दोनों डोज लगने के बाद पॉजिटिव हुई थी उज्जैन की महिला, पाया गया डेल्टा वैरिएंट

Wed, 27 Oct 2021 05:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
इंदौर के  बाद अब उज्जैन में भी डेल्टा वैरिएंट पहुंच चुका है। एक कोरोना संक्रमित महिला की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि इस महिला को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे। बावजूद इसके उसे कोरोना संक्रमण हुआ। हालांकि, वैक्सीन के चलते असर कम रहा और महिला घर में रहकर सामान्य दवाओं से ही स्वस्थ हो गई।
विज्ञापन


उज्जैन की जिस महिला की जांच में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है वह फ्रीगंज क्षेत्र की निवासी है। उसकी उम्र करीब 67 वर्ष है। 2 सितंबर को वह कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद घर में ही होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा था। महिला के संपर्क में आने वाले परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लिए गए थे। महिला में डेल्टा वैरिएंट तो नहीं इसकी जांच के लिए सैंपल लेकर दिल्ली भेजे थे। दिल्ली से महिला की रिपोर्ट आई जिसमें डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। महिला रिपोर्ट आने के पहले ही स्वस्थ हो गई थी। कोविशील्ड के दोनों डोज लगने के कारण संक्रमण का असर कम रहा।

इंदौर में हुई थी डेल्टा प्लस की पुष्टि
पिछले हफ्ते इंदौर से जांच के लिए भेजे गए सात सैम्पल्स में डेल्टा प्लस होने की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा इंदौर में लगातार केस बढ़ रहे हैं, जिससे उसके आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें