फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: जिसे सांप समझकर पकड़ा वह अजगर निकला, लंबाई और वजन देख उड़े लोगों के होश

Fri, 21 Jul 2023 09:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के बरखेड़ा बुजुर्ग में 11 फीट लंबा और 50 किलो वजन का अजगर मिला है। ग्रामीणों ने पहले अजगर को सांप समझा था, लेकिन बाद में जब वह पकड़ा गया तो उसका आकार देखकर लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
उज्जैन में मिला विशालकाय अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के महिदपुर क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा बुजुर्ग में मंगलवार रात को एक विशालकाय अजगर पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि रात के वक्त ग्रामीणों ने बड़े से सांप को देखा, जिसके बाद उन्होंने डायल 100 को इसकी सूचना दी, साथ ही ग्राम भीमाखेड़ा से एक सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को बुलाया गया। जब सांप पकड़ने वाले ने घर के बाहर झाड़ियों में छुपकर बैठे विशालकाय सर्प को देखा और पकड़ने की कोशिश की तो पाया कि वह अजगर है, जो काफी शक्तिशाली था। जिसे पकड़ने के लिये ग्रामीणों की सहायता लेकर उसे बड़ी मशक्कत के बाद बोरे में बंद किया गया। रात में बोरे में बंद कर उसे घर रखा गया, जिसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग महिदपुर की टीम कैलाश ठाकुर तथा दिलीप सिंह पंवार के द्वारा सपेरे के घर से उसे गंगावाड़ी नर्सरी पर लाया गया। उसे बोरे से बाहर निकलकर पानी पिलाया गया। कुछ समय के लिये जंगल में छोड़ा गया जिससे कि उसका आक्सीजन लेवल बराबर होकर वह चलने फिरने के लायक हो सके।
विज्ञापन


देवास के अभ्यारण में छोड़ा गया अजगर
वन विभाग उज्जैन की रेस्क्यू टीम के मदन सिंह मोहरे तथा दिलीप शेर, राजेश चौहान के द्वारा महिदपुर नर्सरी पहुंचकर अजगर को जिसकी लंबाई लगभग 11 फिट से अधिक थी व वजन 50 किलो से अधिक होना बताया गया। उसे बक्से में सुरक्षित रुप से रखकर ले जाया गया, जहाँ से उसे देवास जिले के सिवनी अभ्यारण में छोड़ा गया। 

चार वर्ष पहले भी क्षेत्र आए मिला था अजगर
अमूमन क्षेत्र में अजगर नहीं पाये जाते हैं। क्षेत्र में अजगर मिलने की यह दूसरी घटना है। विगत चार वर्ष पूर्व भी क्षेत्र में अजगर मिला था। यह कहाँ से आया है यह अभी पता नहीं चल पाया है। अजगर भूखा था तथा खाने की तलाश में निकल आया था। पकड़ने के बाद टीम के द्वारा चेक करने पर उसका पेट खाली पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें