फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मंगलनाथ के दरबार में उमड़ पड़े आस्थावान, एक दिन में भात-पूजन से मंदिर समिति को हुई दो लाख से अधिक की आय

Tue, 20 Jun 2023 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मंगलग्रह की जन्मस्थली कहे जाने वाले भगवान श्री मंगलनाथ जी के मंदिर पर मंगलवार को देश भर से भात-पूजन करवाने के लिए आने वाले यजमानों की संख्या बहुत रही। भात पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं सुबह सात बजे से सतत रूप से आना प्रारंभ हो गए थे।
विज्ञापन
दरबार में उमड़ पड़े आस्थावान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में श्री मंगलनाथ जी के मंदिर पर मंगलवार दोपहर के बाद चार बजे तक निरंतर भात पूजन, काल सर्प दोष, अंगारक दोष, चांडाल दोष, श्रापित दोष, कुंभ विवाह, अर्क विवाह आदि की पूजन मन्दिर के शासकीय पुजारी/आचार्यगणों के द्वारा संपूर्ण विधान के साथ पूर्ण कराई गई। लेकिन इस दौरान मंदिर समिति को एक ही दिन मे भात पूजन से मंदिर समिति को 2 लाख 54 हजार 150 रुपये की आय हुई।

विज्ञापन


मंगलनाथ मंदिर समिति के प्रशासक केके पाठक द्वारा बताया गया कि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के नेतृत्व तथा श्रीमती कल्याणी पांडे अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में 20 जून 2023 को भात पूजन की 1300 शासकीय रसीदें काटी गई। इन रसीदों से मंदिर समिति को राशी 2,54,150 रुपये की आय प्राप्त हुई है।

अंगारेश्वर में 64,950 की हुई आय...
भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर भी मंगलवार होने से बात पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां पर भी भात पूजन की 435 शासकीय रसीदें काटी गई। इन राशियों से अंगारेश्वर मंदिर पर रुपए 64950 रुपये की आय प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें