फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: कल से महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित, मंदिर में दर्शन के नियमों में बदलाव लागू

Mon, 19 Dec 2022 03:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति ने बीते दिनों हुई बैठक में निर्णय लिया था कि मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंधित लगा दिया जाएगा। कल से इसे लागू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
महाकाल मंदिर - फोटो : Mahakal Mandir FB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन की  व्यवस्थाओं में बदलाव होने जा रहा है। कल यानी 20 दिसंबर से मंदिर में मोबाइल ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित किया जा रहा है। मंदिर के तीन प्रवेश द्वार मानसरोवर, प्रशासनिक कार्यालय के सामने और गेट नंबर चार पर क्लॉक रूम बनाए हैं, जिसमें भक्त मोबाइल रख सकेंगे। महाकाल लोक में आने वाले श्रद्धालु अपने साथ मोबाइल ला सकेंगे। उस पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि लगातार महाकाल से जुड़े वीडियो सामने आने और उनसे मंदिर की छवि प्रभावित होने की बात कही जा रही थी। महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति ने बीते दिनों हुई बैठक में निर्णय लिया था कि मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंधित लगा दिया जाएगा। कल से इसे लागू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भक्तों की सुविधा के लिए तीन स्थान चयनित किए गए हैं, जहां भक्त मोबाइल रख सकेंगे। श्रद्धालुओं के मोबाइल जमा कराए जाते समय ही उनके फोटो खिंचाएंगे, एक क्यूआर कोड जनरेट होगा और टोकन दिया जाएगा। दर्शन के बाद वापस लौटने पर टोकन दिखाकर मोबाइल वापस प्राप्त किया जा सकेगा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि फिलहाल श्रद्धालुओं के मोबाइल के बदले कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था, इसलिए अब सख्ती से नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा। आपने बताया कि अब प्रत्येक श्रद्धालु या तो बिना मोबाइल लिए दर्शन करने आए, या फिर प्रक्रिया के साथ गुजरकर ही दर्शन करे। इसके लिए मंदिर के तीन प्रवेश द्वार मानसरोवर, प्रशासनिक कार्यालय के सामने और गेट नंबर चार पर क्लॉक रूम बनाए हैं, जिसमें मोबाइल रखने के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। मोबाइल रखने की व्यवस्था भी हाईटेक होगी श्रद्धालु के लिए बारकोड जारी होगा जिसने मोबाइल रखा है उसी को मोबाइल वापस किया जाएगा। बताया जाता है कि इस व्यवस्था के लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार करवाकर पूरी तैयारी कर ली है शुरुआत मे एक साथ 10 हजार मोबाइल रखने की क्षमता होगी, आगे इसे और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि श्री महाकाल के महालोक बनने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की पहली और महत्वपूर्ण बैठक 5 दिसंबर को आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि लगातार शिकायतें मिलने के बाद श्री महाकाल मंदिर में मोबाइल और बैग ले जाने पर 20 दिसंबर 2022 से प्रतिबंध लागू करने के आदेश दिए थे जिसे कल से अमल मे लाया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें