फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: स्टंट वाली कार इंदौर से पकड़ाई, मालिक गिरफ्तार, भाई और स्टंट करने वाले अन्य लोगों की तलाश जारी

Wed, 29 Nov 2023 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में कार से स्टंट के मामले में एक को गिरफ्तार किया है। कार इंदौर की थी, चार बार बेचा गया था। आखिरकार कार मालिका को इंदौर से पकड़ लिया गया। उसका कहना है कि उसका भाई कार लेकर गया था। पुलिस भाई और उसके साथियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
उज्जैन में कार पर इस तरह स्टंट का वीडियो सामने आया था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में मंगलवार को कुछ लोगों का कार की छत पर बैठकर और दरवाजा खोलकर स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। मामले में कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर से कार भी जब्त कर ली है। अब स्टंट करने वाले अन्य लोगों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


बता दें कि स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद यातायात थाना प्रभारी दिलीप परिहार ने ऐसे लोगों को सबक सिखाने की बात कही थी और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही थी। पड़ताल के बाद पुलिस ने कार क्रमांक MP-09 CM-9571 के मालिक का पता लगा लिया और उसे इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

परिहार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद कार चालक का पता लगाया गया है, क्योंकि इस कार को लगभग चार बार बेचा जा चुका है और वर्तमान में यह कार निहाल सिंह निवासी इंदौर के पास थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


निहाल सिंह का भाई कार लेकर आया था उज्जैन 
परिहार ने बताया कि कार मालिक निहाल सिंह को पकड़कर कार्रवाई की गई और कार को जब्त कर यातायात थाने ले जाया गया। निहाल सिंह का कहना था कि उस दिन वह नहीं बल्कि उसका भाई कार लेकर उज्जैन आया था। जो लड़के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे हैं, वे भी इंदौर के ही रहने वाले हैं। निहाल सिंह से की गई पूछताछ के बाद इन सभी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें