फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: नंबरों की दौड़ में हारी एक और जिंदगी, परीक्षा का इतना था प्रेशर की छात्र ने जहर खाकर दे दी जान

Thu, 01 Feb 2024 09:59 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में संत लीला शाह कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाला निलेश यादव (15) कक्षा दसवीं का छात्र था जो कि वैसे तो पूरे वर्ष भर से ही बोर्ड की इस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। लेकिन परीक्षा के तीन दिन पहले उस पर परीक्षा का प्रेशर इतना हावी हुआ कि उसने परीक्षा के डर से जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंबरों के पीछे दौड़ते-दौड़ते उज्जैन में एक जिंदगी हार गई। वैसे तो परीक्षा का पहला इम्तिहान 5 फरवरी 2024 को था, लेकिन छात्र ने परीक्षा के तीन दिन पहले ही इस प्रेशर के सामने घुटने टेक दिए और जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में संत लीला शाह कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाला निलेश यादव (15) कक्षा दसवीं का छात्र था जो कि वैसे तो पूरे वर्ष भर से ही बोर्ड की इस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। लेकिन परीक्षा के तीन दिन पहले उस पर परीक्षा का प्रेशर इतना हावी हुआ कि उसने परीक्षा के डर से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे अस्पताल भी ले गए, लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद छात्र की जान चली गई। 

जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अब तक मृतक के बारे में यह जानकारी लगी है कि वह पढ़ने लिखने मे अच्छा था, लेकिन उस पर परीक्षा का इतना अधिक प्रेशर था कि उसने परीक्षा देने की बजाय जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर निलेश यह जहर कहां से लाया। इस पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें