फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव, अफरातफरी के बीच भैरवगढ़ थाने का घेराव

Mon, 22 Jan 2024 11:08 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

उज्जैन के ग्राम पिपलिया हामा में राजपूत समाज द्वारा शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जा रही थी। पटाखे की चिंगारी एक मकान पर जा गिरी, जिसके चलते विवाद की स्थिति बन गई और कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। पथराव करने वाले भीम आर्मी से जुड़े होना बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उज्जैन के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में राम यात्रा पर पथराव हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सोमवार शाम को शोभायात्रा पर पथराव हो गया। पत्थरबाजी के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भैरवगढ़ थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम पिपलिया हामा में राजपूत समाज द्वारा शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसमें गांव के सभी लोग शामिल थे। इस दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। पटाखे की चिंगारी एक मकान पर जा गिरी, जिसके चलते विवाद की स्थिति बन गई और कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया।

पत्थरबाजी होने पर यात्रा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ लोगों को भी चोट आई है। शोभायात्रा पर पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामला शांत किया। शोभायात्रा में शामिल लोग थाने पहुंच गए थे। जिन्होंने पथराव करने वाले भीम आर्मी से जुड़े होना बताए जा रहे हैं। करीब एक घंटे तक थाने पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित रहे। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें