फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पीएम मोदी के इतने बड़े दीवाने कि उनके जन्मदिन पर भस्मआरती के लिए परिवार सहित पहुंचे उज्जैन

Sun, 17 Sep 2023 05:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना लेकर दिल्ली का एक परिवार महाकाल मंदिर पहुंचा था। भस्मआरती में परिवार के सदस्य हाथ में मोदी की तस्वीर और तिरंगा लेकर बैठे थे।
विज्ञापन
उज्जैन महाकाल में पीएम मोदी की तस्वीर लेकर पहुंचा दिल्ली का परिवार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिल्ली से एक ऐसा परिवार पहुंचा, जिन्होंने अपने एक हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो और दूसरे हाथ में भारत का झंडा ले रखा था, जो कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना लेकर यहां पहुंचे थे। 
विज्ञापन


बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2023 को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्तमान में नरेंद्र मोदी को सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के तौर पर गिना जाता है। वह सबसे प्रसिद्ध भारतीय प्रधानमंत्रियों की सूची में भी शामिल हैं। पीएम मोदी केवल भारत में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी काफी प्रसिद्ध और लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि आज सुबह भस्म आरती के दौरान दिल्ली का परिवार उज्जैन पहुंचा। बाबा महाकाल से यही कामना करता रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी प्रकार देश को और भी उन्नति पर ले जाएं और वे सदैव शतायु और दीर्घायु हों। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें