फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: आरटीओ एजेंट ने किराये का मकान दिलाने के नाम पर बनाई पहचान, फिर किया दुष्कर्म, न्यायालय ने भेजा जेल

Wed, 20 Sep 2023 09:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Crime News: उज्जैन में एक महिला को किराये का घर दिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरटीओ एंजेट को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
महिला के साथ रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किराये का मकान दिलाने के बहाने पहचान बनाकर आरटीओ एजेंट ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरटीओ एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। जिसे मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि टिफिन सेंटर चलाने वाली 30 वर्षीय महिला को किराये का मकान दिलाने के बहाने आरटीओ एजेंट लक्ष्मण मीणा ने पहचान बना ली थी, कुछ दिन पहले महिला को वह नागझिरी क्षेत्र की एक कालोनी में नया मकान दिखाने के लिये लाया और दुष्कर्म किया, उसने महिला को धमकाया भी। बीती रात महिला थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना बताई। मामला जांच में लेकर महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। रात में ही आरटीओ एजेंट को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार महिला का पति शहर से बाहर नौकरी करता है, वह सात साल के पुत्र के साथ किराये से रहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें