फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: हत्या के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, रहवासियों ने की बदमाशों को पीटने की कोशिश

Wed, 07 Jun 2023 04:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

हत्या के मामले में गिरफ्तार दो बदमाशों का पुलिस ने उन्हीं के क्षेत्र में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान पीड़ित परिवार के लोगों ने बदमाशों को पीटने की कोशिश की, पुलिस ने मामले को संभाला और बदमाशों को बचाया। 
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के आरोपियों का जुलूस निकाला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में सोमवार को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनका जुलूस निकाल दिया। पुलिस ने जिस समय जुलूस निकाला तभी रहवासियों ने दोनों आरोपियों को पीटने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की सक्रियता से हत्या के आरोपियों को बचा लिया गया।  
विज्ञापन


बता दें कि योगेश्वर टेकरी पर रहने वाले 22 वर्षीय आकाश पिता बंसीलाल मालवीय की पड़ोस में ही रहने वाले चचेरे भाइयों बंटी पिता सुरेश मालवीय और सनी मालवीय ने घर के बाहर ठेला खड़ा करने और गाली गलौज करने की बात पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी का उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला जहां पर दोनों ने युवक की हत्या की थी। जुलूस के दौरान पुलिस आरोपियों को कान पकड़कर चलाती रही।

इस दौरान दोनों को आर्य समाज मार्ग पर ले जाया गया, जहां पर दोनों ने युवक की हत्या की थी। इस दौरान मृतक के परिजन और अन्य रहवासी आक्रोशित हो गए और आरोपियों को सबक सिखाने के लिए उन पर हमला करने लगे। पुलिस ने भीड़ के इरादे भांप लिए और पुलिस दोनों को बाहर निकालकर ले गई। जुलूस के दौरान दोनों आरोपियों को कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाई। मुखबिर सूचना पर रेलवे स्टेशन उज्जैन के प्लेटफार्म नं. 6 के बाहर से दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें