फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली सिगरेट बेचने की तैयारी में था आरोपी, 500 नकली सिगरेट पैकेट बरामद

Sat, 06 Jun 2026 11:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मक्सी रोड पर नकली सिगरेट बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक की योजना पुलिस ने नाकाम कर दी। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नामी ब्रांड के नकली सिगरेट पैकेट बरामद हुए हैं, जिनकी पुष्टि कंपनी प्रतिनिधि ने भी की है।
विज्ञापन
माधवनगर थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माधव नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नामी ब्रांड के 500 नकली सिगरेट पैकेट, एक मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल जब्त की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सालगराम चौहान अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान घास मंडी चौराहे के पास मुखबिर से सूचना मिली कि पवासा क्षेत्र में रहने वाला गोविंद खीची मक्सी रोड स्थित जीरो पॉइंट ब्रिज के नीचे मोटर साइकिल पर काले रंग के बैग में बड़ी मात्रा में नकली सिगरेट लेकर बिक्री के लिए खड़ा है।

ये भी पढ़ें: Gwalior: 'कोर्ट में सरेंडर रहना, जमानत करा दूंगा', पुलिसकर्मी के बयान का वीडियो वायरल; क्या बोले एसएसपी?
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस ने दो राहगीरों को पंच गवाह बनाकर मौके पर दबिश दी। घेराबंदी कर आरोपी गोविंद पिता संतोष खीची (24), मूल निवासी शाजापुर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से नामी ब्रांड के लेबल लगे 10 बॉक्स बरामद हुए, जिनमें कुल 500 सिगरेट पैकेट मिले। आरोपी से सिगरेट के संबंध में वैध बिल या दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसे और बरामद सामग्री को थाने लाया गया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कंपनी के सेल्स सुपरवाइजर मुकेश बडोनिया को जांच के लिए बुलाया गया। उन्होंने पैकेटों पर अंकित बैच नंबर और अन्य विवरणों की जांच की। जांच में सिगरेट पैकेट नकली पाए गए। कंपनी प्रतिनिधि ने बताया कि इन उत्पादों के जरिए कंपनी के कॉपीराइट का उल्लंघन किया जा रहा था और उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जा रहा था। इसके बाद कंपनी की ओर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित आवेदन दिया गया। पुलिस ने सैंपल के तौर पर कुछ पैकेट सुरक्षित रखने के बाद शेष नकली सिगरेट, आरोपी का मोबाइल और मोटर साइकिल जब्त कर सीलबंद कर दी। माधव नगर थाना पुलिस ने आरोपी गोविंद खीची के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) तथा कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें