फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: देव दर्शन करने दोस्तों के साथ आए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम कर रही खोजबीन

Mon, 27 May 2024 08:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

देव दर्शन करने दोस्तों के साथ आए युवक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम युवक की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
युवक की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन रविवार को इंदौर से सात लोग देव दर्शन करने उज्जैन आए थे। कालभैरव के दर्शन करने के बाद रात में सभी लोग नृसिंहघाट पर पहुंचे और यहां शिप्रा नदी में नहाने लगे। इस दौरान उनमें शामिल एक व्यक्ति डूब गया, जिस पर लोगों की भीड़ लग गई और एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू कर दी। सोमवार सुबह तक डूबे व्यक्ति की तलाश कर व्यक्ति का शव नहीं मिल पाया था।

विज्ञापन


महाकाल थाने के आरक्षक मोहन परमार ने बताया कि इंदौर के सुंदर नगर में रहने वाला शुभम पिता प्रेमकुमार कुशवाह उम्र 28 साल मिस्त्री का काम करता था। कल वह अपने भाई रवि और अन्य छह लोगों के साथ देव दर्शन के लिए कार से उज्जैन आया था। कल दिन भर सभी जगह दर्शन करने के बाद रात में वे कालभैरव पहुंचे और वहां से सीधे नृसिंहघाट आए।

यहां पर सभी लोग शिप्रा नदी में नहाने लगे। नहाने के दौरान शुभम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबते देख साथियों ने बचाने के लिए आवाज लगाई, जिस पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम आ गई थी। पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया और मृतक के शव की खोजबीन शुरू कर दी। रातभर तलाश चलती रही और सुबह भी खोजबीन चल रही थी। लेकिन मृतक के शव का पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें