उज्जैन जिला प्रशासन को कालभैरव मंदिर के आसपास की दुकानों पर मिलावटी लड्डू प्रसाद बिकने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के आदेश पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा कालभैरव मंदिर के आसपास की दुकान पर प्रसाद के रूप मे बिकने वाले लड्डू की जांच की गई।
साथ ही नमूना संग्रहण कार्रवाई की गई। दुकानदारों द्वारा बताया गया कि लड्डू टोड़ी मोहल्ला भैरूगढ़ में रहने वाले योगेश मालवीय द्वारा सप्लाई किया जाता है। दल द्वारा निर्माण स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर बेसन लड्डू और वनस्पति के नमूने जांच के लिए ले जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।
साथ ही निर्माण स्थल पर लाइसेंस की शर्तों का पालन न होने से सुधार सूचना जारी करने की कार्रवाई की गई। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।