फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मां घर लौटी तो फांसी के फंदे पर झूलता मिला बेटा, रील्स बनाने का था शौकीन, हजारों लोग करते हैं फॉलो

Thu, 23 Nov 2023 01:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन में एक नाबालिग के फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। नाबालिग 10वीं का छात्र था, वह रील बनाने का शौकीन था, सोशल मीडिया पर उसके 14 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम मां घर लौटी तो दरवाजा बंद था। दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों की मदद से तोड़ा गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि देर शाम डिवाइन सिटी में रहने वाले प्रियांशु पिता राजेंद्र यादव (16) द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। मां और आसपास के लोगों ने शव फंदे से उतार लिया था। जांच में सामने आया कि प्रियांशु उज्जैन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था और अपनी मां के साथ रहता था। उसके पिता कुछ साल पहले मां को तलाक दे चुके हैं। मां एमआर है, जो घटना के समय अपने काम पर गई हुई थी, लौटने पर दरवाजा बंद मिला था।

एएसआई धर्मेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, ना ही फांसी लगाने का कारण सामने आया है। छात्र का मोबाइल जांच के लिए जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र प्रियांशु मोबाइल पर रील बनाने का काम करता था, उसके 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर भी है। जांच और परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें