फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: चलती कार पर युवक-युवती का स्टंट, लड़का तेज रफ्तार गाड़ी की छत पर लेटा, लड़की पैर हिलाती रही

Mon, 06 May 2024 09:09 AM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शुक्रवार रात लगभग 1 बजे का बताया जा रहा है, जो कि इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने इंदौर देवास रोड का है। वीडियो में एक लड़का कार की छत पर पहले बैठता है और उसके बाद तेज गति से दौड़ती कर की छत पर लेट जाता है।
विज्ञापन
स्टंट करते युवक युवती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक कार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लगभग चार लोग हैं। कार के अंदर की सीट पर दो लोग हैं जबकि कार की छत पर एक लड़का और एक लड़की बैठे हुए हैं, जो कि तेज गति से चलती हुई कार पर बिना डरे स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो उज्जैन पुलिस के संज्ञान में भी आया है जिस पर उज्जैन एसपी कार चालक का पता लगाने के साथ ही स्टंट कर रहे युवक युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शुक्रवार रात लगभग 1 बजे का बताया जा रहा है, जो कि इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने इंदौर देवास रोड का है। वीडियो में एक लड़का कार की छत पर पहले बैठता है और उसके बाद तेज गति से दौड़ती कर की छत पर लेट जाता है। इस छत पर एक लड़की भी बैठी हुई है जो की बार-बार पैर मारती दिखाई दे रही है। यह वीडियो किसने बनाया यह तो किसी को पता नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही एसपी प्रदीप शर्मा ने कार चालक और स्टंट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी जरूर कर ली है।

गिरते तो टूट जाती हड्डियां
वीडियो को देखने पर साफतौर पर यह पता चलता है कि कार की गति अत्यधिक तेज है। ऐसे में गाड़ी की छत पर बैठा युवक जहां हाथ छोड़कर छत पर लेट जाता है, वहीं युवती भी गाड़ी पर पैर मारने के साथ हाथ छोड़ती नजर आती है। सीधी सी बात यही है कि अगर ऐसे में युवक या युवती किसी का भी संतुलन बिगड़ता तो गाड़ी से नीचे गिरने से उनकी हड्डियां तो टूटती ही और कोई बड़ा दुर्घटना भी घटित हो सकती थी।
विज्ञापन


कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी - एसपी
इस मामले को लेकर जब एसपी प्रदीप शर्मा से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि कार को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। मैंने यातायात टीम को इस बारे में कार्यवाही करने को कहा है। आपने बताया कि इस मामले में कार चालकों और युवक युवतियों की जानकारी लगते ही उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है स्टंट करने वालों पर कार्रवाई
वाहन चलाते हुए स्टंट करने का यह कोई पहला मौका नहीं है। इसके पहले महाकाल मार्ग पर टाटा मैजिक का स्टंट हो या फिर इंदौर के युवाओं द्वारा इंदौर रोड पर कार की छत पर बैठकर किया गया स्टंट या फिर ऑटो चालक और बाइकर्स द्वारा किए गए स्टंट की बात हो, पुलिस ने हर मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन चालकों को चिन्हित किया और उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई भी की है। कुछ वाहन चालकों से तो यातायात पुलिस ने कान पकड़कर माफी भी मंगवाई है।

सूने रोड स्टंट करने वालों की पहली पसंद
याद रहे कि इंदौर रोड, देवास रोड, कोठी रोड, एमआर 5 रोड के साथ ही ऐसे स्थान जहां पर ज्यादा पब्लिक नहीं होती वहीं पर स्टंट बाज स्टंट दिखाने लगते हैं। उनके स्टंट से उनकी जान पर तो आफत बनी ही रहती है साथ ही वाहन पर संतुलन न रहने से कई बार कुछ बेकसूर लोग या तो इनसे टकरा जाते हैं या फिर यह वाहन चालक उन्हें टक्कर मारते हैं जिससे कई बार कुछ लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

 

स्टंट करते युवक युवती

 

 

एसपी प्रदीप शर्मा का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें