फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन में फिल्मी अंदाज में हुआ हमला, शादी समारोह में पिता-बेटों से मारपीट

सार

उज्जैन में शादी समारोह में फिल्मी अंदाज में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पहले बिजली बंद की। फिर योजनाबद्ध तरीके से लट्ठ, पाइप और सरिये से पीटा। इसके बाद भगदड़ की स्थिति बन गई।  
की तरह चलते कार्यक्रम में घुसकर बाप बेटो से मारपीटशादी समारोह मे बन गई थी भगदड़ की स्थिति, आरोपियों ने बिजली बंद की और इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से लट्ठ, पाईप और सरिये से पीटा
विज्ञापन
घटना में यह हुए गंभीर घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के घटिया थाना क्षेत्र के ग्राम मीण में शनिवार रात विवाह समारोह के दौरान दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के चलते सामने वाले पक्ष के लोगों ने समारोह के दौरान लाइट बंद कर दी। ग्रामीण तथा उसके चार पुत्रों पर लट्ठ, पाइप्स और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। हमला करने के बाद आरोपी भाग निकले। पांचों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घटिया थाना प्रभारी राधेश्याम चौहान ने कहा कि शनिवार रात ग्राम मीण में विवाह समारोह का आयोजन चल रहा था। शादी में समीप के ग्राम राजूखेड़ी में रहने वाला राजाराम अपने चार पुत्र कमल, प्रकाश, मोहन और अरुण के साथ शामिल होने गया था। विवाह समारोह के बीच उनका विवाद उनके रिश्तेदार रमेश, जीवन, जितेन्द्र और उसके परिजनों से हो गया। विवाद के चलते रमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर शादी समारोह में बिजली बंद की। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से लट्ठ, पाइप्स और सरिये से राजाराम और उसके पुत्रों पर हमला कर दिया। इस दौरान शादी समारोह में भगदड़ की स्थिति बन गई थी। हमले में राजाराम और उसके पुत्र घायल हो गए। वारदात करने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। गांव में हुए हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में तीन लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कायमी कर ली है। पुलिस ने बताया कि अभी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

घटना में यह हुए गंभीर घायल

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें