फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: नागर ब्राह्मण परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, साधु-संतों ने दिया आशीर्वाद

सार

मध्य प्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह उज्जैन में संपन्न हुआ। साध-संतों ने नई कार्यकारिणी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। 
विज्ञापन
आयोजन के फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह उज्जैन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर श्री 1008 अन्नपूर्णा देवी (बाल संत वर्षा नागर) एवं महापौर मुकेश टटवाल की मौजूद थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ नागर समाज के आराध्य भगवान हाटकेश्वर महादेव के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। प्रादेशिक सांस्कृतिक सचिव सुमधुर गायिका सुषमा मंडलोई ने प्रथम पूज्य भगवान की आराधना के लिए श्री गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद माँ सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। प्रादेशिक संस्कार सचिव सुमधुर स्वर की धनी ज्योतिषाचार्य डॉ. कविता मेहता ने सदैव कृष्ण भक्ति मे लीन संत नरसी मेहता का प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने की प्रस्तुति दी। महिला मंडल की नेहा, प्रीति, सीमा एवं मंडल द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। समाज की मुख्य परिषद, महिला परिषद एवं युवा परिषद के समस्त पदाधिकारियों ने एक साथ ही अपने पद का मान रखने की शपथ ली। परिषद के समस्त पदाधिकारियों को कार्यक्रम के अतिथि समाज के प्रदेशाध्यक्ष केदार रावल, महिला प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष सोनिया मण्डलोई, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नेहा मेहता व युवा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णकांत व्यास द्वारा नियुक्ति पत्र सौपे गए। शपथ ग्रहण व नियुक्ति पत्र सौंपे जाने पर तीनों कार्यकारणी सदस्यों का उत्साह उक्त आयोजन की शान व उल्लास उल्लेखनीय रहा।

एकता-अखण्डता व समाज को संगठित करने पर जोर  
समाज के प्रदेशाध्यक्ष केदार रावल एवं महिला परिषद की प्रदेशाध्यक्ष सोनिया मंडलोई ने अपने उद्बोधन मे समाज के चहुंमुखी विकास, संगठन में एकता सूत्र,आगामी कार्ययोजना के परिप्रेक्ष्य में अपने उद्देश्यों व विचारों से परिषद के सभी पदाधिकारियों को अवगत किया गया। उन्होंने कहा कि तीनों परिषद सुचारू तरीके से प्रादेशिक स्तर पर कार्य करेगी। इसकी विस्तृत रूपरेखा भी उन्होंने परिषद के सामने रखी। परिषद के तीनों प्रादेशिक अध्यक्षों द्वारा एकता, अखंडता व समाज को संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ समाजसेवियों का हुआ सम्मान
नागर समाज के समर्पित योद्धा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी टमटा भाई को समाज के प्रति उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया। लव मेहता एवं आप द्वारा गठित विशेष समूह ने त्वरित ही समाज मुख पत्र हाटकेश्वर समाचार का भी जीर्णोद्धार कर डिजिटल एडिशन का विमोचन मुख्य अतिथियों द्वारा कर नागर जन को समर्पित किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रदेश महासचिव हेमंत व्यास द्वारा किया गया। सभी महिला सदस्यों का आभार प्रदर्शन महासचिव प्रतिभा मेहता ने किया।

आयोजन के फोटो

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें