फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: यात्री बस और बाइक की टक्कर में दो की मौत, दोस्त के साथ पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था युवक

Wed, 14 Jun 2023 08:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई है।  हादसा झारडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडीखेड़ा के पास हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक पर सवार दो दोस्त को यात्री बस ने कुचल दिया। दोनों गंभीर घायलों को उन्हेल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बस जब्त कर ली हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंदसौर के समीप शामगढ़ में रहने वाला जितेंद्र पिता अमरसिंह राठौर (23) अपने दोस्त कमलसिंह पिता भगवान सिंह (19) के साथ बाइक से ससुराल नीमखेड़ा आ रहा था। झारडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडीखेड़ा में यात्रियों से भरी बस ने दोनों को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस घटनास्थल पहुंची और गंभीर घायल युवकों को जिला अस्पताल रवाना किया। 108 एम्बुलेंस अस्पताल तक पहुंचती उससे पहले दोनों ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि जितेन्द्र का छह माह पहले विवाह हुआ था। वह मायके आई पत्नी से मिलने आ रहा था। उसके दोस्त का विवाह नहीं हुआ था। दोनों खेती किसानी का काम करते थे। 

बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
झारडा पुलिस के अनुसार मौके से जब्त की गई बस बीके यादव की है। मामले में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें