फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीवी कलाकार सूरज और मेघा, बोले- दर्शन करना अद्भुत अनुभव

Thu, 29 May 2025 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

टीवी कलाकार सूरज प्रताप सिंह और अभिनेत्री मेघा रे उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव किया। महाकाल मंदिर और रामघाट को दिव्य अनुभव बताते हुए दोनों ने आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन
बाबा के दर्शन के बाद महाकाल लोक के दर्शन करने पहुंचे टीवी कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में टीवी कलाकार सूरज प्रताप सिंह और अभिनेत्री मेघा रे अपने एक नए शो की सफलता को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही शो की सफलता की कामना की। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद शहर के धार्मिक स्थल पर भी पहुंचे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दर्शन

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद टीवी कलाकार सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि मैं भगवान महाकाल का बड़ा भक्त हूं। मैं हमेशा से महाकाल का भक्त रहा हूं, इसलिए उज्जैन आना मेरे लिए बेहद खास है। महाकाल मंदिर में जो शांति और ऊर्जा है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी शो की सफलता के लिए उज्जैन आया हूं। उज्जैन की लड़की के किरदार के ईर्द-गिर्द इस शो की कहानी घूमती है। बाबा महाकाल के दर्शन मिलना अपने आपमें एक बड़ा वरदान है। महाकाल दर्शन के साथ-साथ रामघाट जाना भी एक बहुत खूबसूरत अनुभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दर्शन, आज आया यह दान

महाकाल में अनोखी ऊर्जा महसूस हुई - मेघा
बाबा महाकाल के दर्शन करते हुए अभिनेत्री मेघा रे ने कहा कि महाकाल जैसे अद्भुत और शक्तिशाली मंदिर पहुंच पाना इतना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे पहली बार यहां आने का मौका मिला। वहां जाकर एक अलग ही ऊर्जा महसूस हुई, जैसे महाकाल से कोई खास जुड़ाव हो। मंदिर बहुत ही सुंदर है और भीड़ होने के बावजूद वहां एक अनोखा सुकून था। वहां के लोग इतने ज्यादा विनम्र है कि वो जगह मुझे घर जैसी लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें