सरकारी और निजी स्कूलों की बोर्ड परीक्षा आगामी 25 मार्च से शुरू होगी। पाचवीं और आठवीं कक्षा की इस परीक्षा में समय का बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से टाइम टेबल जारी हो चुका है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सरकारी और निजी स्कूलों की 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह नौ बजे से 11.30 बजे तक चलेंगी। 5वीं की परीक्षा 31 मार्च और 8वीं की एक अप्रैल को खत्म होगी।
विज्ञापन
बता दें कि इस बार स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हड़बड़ी में दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का समय ढाई घंटे का रखा है, जबकि हर साल आठवीं कक्षा को तीन घंटे तक का समय दिया जाता है।
अब विद्यार्थी और अभिभावक के बीच असमंजस की स्थिति है कि उन्हें परीक्षा के समय तीन घंटे या ढाई घंटे का समय मिलेगा। वहीं, 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा चैतीचांद के त्योहार के दिन रख दी गई थी। बता दें कि 20 दिसंबर को राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी थी।