फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में एक साथ तीन मोबाइल चोरी, मरीजों के साथ परिजनों के फोन भी गायब

Sun, 19 May 2024 01:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

तीन मोबाइल चोरी होने पर करण ने मामले की शिकायत चिमनगंज थाने पहुंचकर की। वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मरीजों के मोबाइल भी चोरी होना बताया। पुलिस ने शिकायती आवेदन पर जांच का आश्वासन दिया और मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करना शुरू की।
विज्ञापन
आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज मे एक साथ तीन मोबाइल चोरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से भर्ती मरीज और उनके परिजनों के तीन मोबाइल अज्ञात बदमाश ने कुछ घंटे के दौरान चोरी कर लिए। शाम को मोबाइल चोरी की शिकायत चिमनगंज थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि गुना का रहने वाला करण यादव आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज आया था, जिसके बड़े पिताजी का उपचार चल रहा है। सुबह उसका मोबाइल मेडिकल कॉलेज के वार्ड से चोरी हो गया। वह मोबाइल चुराने वाले की मेडिकल परिसर में तलाश के लिए निकला। तभी पता चला कि कुछ घंटे पहले वार्ड में भर्ती मनीष पिता शांतिलाल चौहान निवासी माकड़ोन और रामचरण निवासी नरसिंहगढ़ का मोबाइल भी बदमाश ने चोरी किया है। तीन मोबाइल चोरी होने पर करण ने मामले की शिकायत चिमनगंज थाने पहुंचकर की। वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मरीजों के मोबाइल भी चोरी होना बताया। पुलिस ने शिकायती आवेदन पर जांच का आश्वासन दिया और मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करना शुरू की। करण ने बताया कि उसका मोबाइल चालू था, उसने परिचित के मोबाइल से फोन लगाया तो कॉल रिसिव करने वाले ने बाहर मेडिकल पर आने की बात कहीं, लेकिन वहां पहुंचने पर कोई नहीं था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें