फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: फ्रीगंज में चोर गिरोह सक्रिय, लाइव फुटेज देखने के बाद पुलिस की सलाह- अपनी सुरक्षा खुद करो

Fri, 24 Feb 2023 04:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

फ्रीगंज के रहवासी खौफजदा है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उसमें रात में चोर सामान ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस भी इन मामलों में बेपरवाह बनी हुई है। 
विज्ञापन
उज्जैन में चोर लोहे की जालियों को चुराते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र जैसे व्यस्त इलाके में चोर गिरोह सक्रिय है। दिन में दुकानों और घरों के बाहर रखे सामान की रैकी करता है। देर रात को मौका मिलते ही इसे चुरा लेता है। बीते एक माह में एक-दो नहीं बल्कि छह से अधिक वारदातें हो चुकी हैं। चोरी का शिकार बने परिवारों के पास चोरी के लाइव वीडियो भी है, जिसमें चोर गिरोह के सदस्य चोरी करते साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने के बजाय चोरी की शिकायत करने पहुंच रहे लोगों को ही अपनी सुरक्षा खुद करने का पाठ पढ़ा रही है। 
विज्ञापन


फ्रीगंज के भोज मार्ग क्षेत्र मे कैलाश सोनी के नवनिर्मित मकान में एक माह पहले दो महिलाओं और चार पुरुषों का गिरोह भवन निर्माण सामग्री उठा ले गया था। इस वारदात को अंजाम देने इस गिरोह ने तीन बार प्रयास किए। एक बार चौकीदार के गहरी नींद में होने के कारण यह गिरोह सामान चुराने में सफल हो गया। 
भोज मार्ग पर ही टॉप एन टाउन का संचालन करने वाले हरीश दुष्यानी की दुकान के बाहर से चोर लोहे की जालियां और अन्य सामान चुरा चुके हैं। भोज मार्ग पर ही सागर ज्वेलर्स की दुकान के बाहर लगी लोहे की जालियां भी चोरी हुई हैं। क्षेत्र में संचालित होने वाले शिव कृपा रेस्टोरेंट से एक हफ्ते पहले चोर लकड़ी के 35 पट्टे चुरा ले गए। रेस्टोरेंट संचालक सोमकुमार परमार ने बताया कि इन लकड़ी के पट्टों की कीमत 35 से 40 हजार है। इस घटना के साथ ही रेडियंट आई हॉस्पिटल के बाहर लगी जालियों को चुराने भी चोर गिरोह ने रैकी की। 19 फरवरी 2023 की अलसुबह पांच बजकर आठ मिनट पर यह गिरोह जालियों को चुरा ले गया।  क्षेत्र में एक माह में हुई चोरी की इन वारदातों को लेकर व्यापारी बंधु व रहवासी भोज मार्ग से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित थाना माधवनगर पहुंचे थे। पुलिस ने चोरी के लाइव फुटेज देखने के बाद व्यापारियों और रहवासियों से कहा कि ऐसी वारदात मे हम क्या कर सकते हैं। आप लोग अपनी सुरक्षा खुद करो। 
विज्ञापन


आधा दर्जन लोग हैं चोर गिरोह मे
फुटेज देखने से पता चलता है कि इस गिरोह में दो महिलाएं और चार पुरुष हैं। यह अपने हाथो में खाली बोरियां लेकर चलते हैं। अधिकतर सुबह साढ़े चार से साढ़े पांच बजे के बीच वारदात को अंजाम देते हैं। दो से तीन लोग सामान चुराते हैं जबकि अन्य लोग गलियों के दोनों किनारे पर खड़े होकर आने-जाने वाले पर नजर रखते हैं। अगर चोरी के दौरान कोई हल्ला मचता है तो यह लोग भाग जाते हैं। 

नालियों की सफाई के लिए लगाई Lr लोहे की जालियां
भोज मार्ग के रहवासियों और व्यापारियों का कहना है कि नालियों की ठीक से साफ-सफाई हो सके, इसके लिए घर और दुकानों के सामने लोहे की जालियां लगी हैं। यह चोर गिरोह इन जालियों को ही निशाना बना रहा है। क्षेत्र में लगातार नाली पर ढंकी लोहे की जालियां चोरी होने से अब रहवासियों और व्यापारियों ने जालियां लगवाने के बजाय फर्शी रखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें