फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: भाई को छोड़कर आ रहा युवक पुल से कूदा, पहले पत्नी को किया मैसेज, फिर लगाया छलांग, परिजनों ने बताया...

Tue, 28 May 2024 10:14 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया, नागदा बाइपास रोड पर स्थित तिरुपति प्लेटिनम कॉलोनी में रहने वाले विश्वास पिता भगवान दास मालानी अपने भाई को रॉयल ट्रैवेल्स की बस में बैठाने गया था। यहां से जब वह वापस घर की ओर लौट रहा था, तभी उसने अपनी पत्नी को मोबाइल पर एक मैसेज किया और उसके बाद पुल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में नागदा बाइपास रोड होटल शांति पैलेस के पीछे स्थित हाटकेश्वर ब्रिज से मंगलवार सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक युवक द्वारा ब्रिज से नीचे कूदे जाने पर यहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन जब तक उसे बचाने के प्रयास किए जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


सीएसपी दीपिका शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया कि नागदा बाइपास रोड पर स्थित तिरुपति प्लेटिनम कॉलोनी में रहने वाले विश्वास पिता भगवान दास मालानी उम्र 30 सुबह अपने भाई को रॉयल ट्रैवेल्स की बस में बैठाने गया था। यहां से जब वह वापस घर की और लौट रहा था, तभी उसने अपनी पत्नी को मोबाइल पर एक मैसेज किया और उसके बाद पुल से छलांग लगा दी। सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही हम घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

पुलिस जांच में खुलेंगे राज
बताया जाता है कि विश्वास के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट को मृतक के परिजनों ने तो नहीं देखा है। लेकिन मृतक के काका किशोर मालानी ने बताया कि पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिस पर उसने उन लोगों के नाम लिख रखे हैं, जो कि उसे रुपयों को लेकर लगातार परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन


पत्नी को किया था मैसेज
बताया जाता है कि जब विश्वास अपने भाई को इंदौर की बस में बैठने गया था, उस समय तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन वहां से लौटते समय शांति पैलेस के पीछे स्थित हाटकेश्वर ब्रिज से कूदने के पहले उसने अपनी पत्नी को मैसेज किया था कि मैं घर छोड़कर शिप्रा में डूबने जा रहा हूं। मैंने सुसाइड नोट में उन सभी के नाम लिख दिए हैं, जो कि मुझे परेशान कर रहे थे।

बताया जाता है कि पुलिस ने पुल से मृतक विश्वास की चप्पल और उसके गाड़ी की चाबी जब्त की है, जिसे छोड़कर मृतक पुल से नीचे कूद गया था। वैसे विश्वास के पुल से कूदने के बाद कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन जब तक वह उसे बचाते तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें