मतदान केन्द्रों की ओर पूरे उत्साह के साथ मतदान दल रवाना
चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में कल 13 मई को मतदान होगा। रविवार को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन में मतदान के लिए मतदान दलों को चुनाव सामग्री वितरित की गई। इसके बाद मतदान दल पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए। मतदान सामग्री वितरण के दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सामग्री वितरण स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिले की सातों विधानसभा के मतदान केंद्रों के लिए मतदान सामग्री का वितरण जिला मुख्यालय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से किया गया। मतदान दलों के बैठने के लिए सभी विधानसभाओं के अलग-अलग सेक्टर बनाएं गए, जहां व्यवस्थित कुर्सियां और बेंचे लगाई गई। जहां मतदान दलों ने बैठकर ईवीएम सहित अन्य सामग्रियों क मिलान किया। मतदान दलों को बैठाने में परेशानी न हो और मतदान दल अपने निर्धारित स्थान पर ही बैठे इसके लिए फ्लेक्स और साइननेज लगाएं गए। अनाउंसमेंट के माध्यम से मतदान दलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मतदान सामग्री लेकर मतदान दल वाहनों से मतदान केंद्र की ओर रवाना हो गए। सामग्री वितरण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीणा, निगम आयुक्त आशीष पाठक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कवचे , एडीएम अनुकूल जैन सहित सभी विधानसभाओं के सहायक रिटर्निग अधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी सामग्री वितरण व्यवस्था को सुचारू संचालित करते रहे।
मिनी आईसीयू अस्पताल में 16 कर्मचारियों ने कराया इलाज
सामग्री वितरण स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज में मतदान सामग्री वितरण स्थल पर दो बिस्तरीय मिनी आईसीयू भी स्थापित किया गया है। जिससे किसी भी मतदानकर्मी को स्वास्थ्य उपचार की आवश्यकता पड़ने पर उसे तत्काल मेडिकल हेल्प मुहैया कराई जा सके। सामग्री वितरण के दौरान 16 कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाएं ली गई। सामान्यतः अधिकांश हाईबीपी और शुगर के मरीज थे। आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस दो एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई।
शीतल पेयजल और कैंटीन की व्यवस्था
सामग्री वितरण स्थल पर कर्मचारियों की सुविधा के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन सामग्री वितरण स्थल पर लगाई गई, जिसमें अनेक मतदान दलों और अन्य निर्वाचन कर्मचारियों अधिकारियों स्वल्पाहार किया गया।
मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हुए मतदान दल
मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हुए मतदान दल