फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal Bhasm Aarti: भस्म आरती में दिखा बाबा महाकाल का अलग स्वरूप, पहनी रुद्राक्ष माला, लगा आम का भोग

Fri, 24 May 2024 09:14 AM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज प्रथम तिथि व शुक्रवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का एक अलग ही स्वरूप देखने को मिला। इसमें रुद्राक्ष की माला पहनाकर बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। 
विज्ञापन
महाकाल के भस्म आरती दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रथम तिथि पर शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खोले गए। पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट मुंड माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन


आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज प्रथम तिथि व शुक्रवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का एक अलग ही स्वरूप देखने को मिला। इसमें रुद्राक्ष की माला पहनाकर बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और आम का भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन

महाकाल का शृंगार

 

महाकाल का अर्पित की गई भस्म

 

महाकालेश्वर मंदिर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें