फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:इंदौर में बदमाशों ने गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों को चाकू मारे, हालत गंभीर

Fri, 24 May 2024 02:18 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गुरुवार रात कनाडि़या बायपास पर पुलिसकर्मी प्रदीप कश्यप और अनिल पटेल पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर कौन थे और क्यों चाकू मारें। इसका पता लगाने में पुलिस अफसर जुटे है।
विज्ञापन
इंदौर में दो पुलिसकर्मियों को चाकू मारे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बदमाशों और गुंडों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि वे आम आदमी तो ठीक पुलिसकर्मियों को भी अपना शिकार बना रहे है। गुरुवार देर रात कनाडि़या बायपास पर गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला।

दो दिन से पुलिस चौराहों पर गश्त कर रही है। आम आदमी को रोका जाता है।उनके चालान बनाए जाते है,लेकिन बदमाश पर पुलिस अफसर नकेल नहीं कस पा रहे है। बीते 23 दिनों में शहर में चार हत्याएं हो गई।

विज्ञापन


गुरुवार रात कनाडि़या बायपास पर पुलिसकर्मी प्रदीप कश्यप और अनिल पटेल पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर कौन थे और क्यों चाकू मारें। इसका पता लगाने में पुलिस अफसर जुटे है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। बदमाशों की संख्या दो से ज्यादा थी और वे एक वाहन में सवार थे।पुलिसकर्मियों को चाकू मारने के बाद वे फरार हो गए।

चलते वाहन पर पीछे से हमला

दोनो पुलिसकर्मियों को चलते वाहन पर बदमाशों ने पीछे से हमला किया। जहां यह वारदात हुई। उसके समीप ही कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। उनमें से कुछ युवक पुलिसकर्मियों की मदद के लिए पहुंचे अौर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अफसरों को मौके से कुछ सुराग भी मिले है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें