फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News:  तेज रफ्तार कार ने मारी मैजिक को टक्कर, हादसे में महिला की मौत

सार

उज्जैन में एक मैजिक वाहन को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
ऐसी हुई दुर्घटना कार व मैजिक की टक्कर से गई महिला की जान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर रोड पर रविवार शाम कार और मैजिक की टक्कर हो गई। इसमें मैजिक में सवार महिला की मौत हुई है। दूसरी गंभीर घायल हुई है। पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। कार चालक इससे पहले ही फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर रोड पर मेघदूत ढाबे के सामने शाम छह बजे के लगभग नानाखेड़ा की ओर से जा रहे मैजिक को पीछे से तेज गति में आ रही कार ने टक्कर मार दी। मैजिक में दो महिलाएं सवार थी, जो पीछे की सीट पर बैठी थी। दोनों गंभीर घायल हो गई थी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक महिला की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त  ओमप्रकाश बाई (55) निवासी राघोपिपलिया के तौर पर हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायल महिला बोल नहीं पा रही है। उसका नाम-पता सामने नहीं आया है। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें